कोलकाता:-लगातार बढ़ रहा है तापमान।
वर्तमान में दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हल्की बारिश की संभावना है। यह बात अलीपुर के मौसम विभाग ने कही हैं।
गुरुवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस हैं। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस है। हवा में सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 6 प्रतिशत और न्यूनतम 26 प्रतिशत है।
दार्जिलिंग में अधिकतम तापमान 21 डिग्री, सिलीगुड़ी में 34.8 डिग्री, कलिम्पोंग में 25.5 डिग्री, जलपाईगुड़ी में 35 डिग्री, बालूरघाट में 34.4 डिग्री और मालदा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–(MS)