गाड़ी के धक्के से गृहवधू गंभीर रूप से घायल।
गाजोल;26 नवम्बर:
गाजोल ब्लॉक के 21 नं माइल के 512 नं राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर एक गाड़ी के धक्के से गृहवधू गंभीर रूप से घायल हो गयी।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीवनपुर निवासी 42 वर्षीय शांति राय नामक महिला अपने पति के साथ 21 माइल इलाके में एक बैंक में जा रहे थे।
बालुरघाट की ओर जा रही पिकअप वैन जा रही थी तभी राह चलती गृहवधू को धक्का मारते हुये गाड़ी आगे बढ़ गयी।
धक्का लगने से गृहवधू दूर जा गिरी।गाजोल के अस्पताल में प्रार्थमिक उपचार करने के बाद उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
गाजोल पुलिस ने पिकअप वैन को अपने हिरासत में ले लिया है।