चायबागान से तेंदुआ बरामद।
फ़ांसीदेवा;10 जनवरी:
वन विभाग के पिंजड़े में फंसा तेंदुआ, शनिवार की सुबह फ़ांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर बिजलीमुनि इलाके में मातिधर चाय बागान के 1 नंबर सेक्शन से तेंदुआ बरामद किया गया।
बीते कई दिनों से उक्त चायबागान इलाके में लगातार तेंदुओं के निकले से दहशत का माहौल बना हुआ था।
चायबागान के मजदूरों द्वारा लगातार बागान में तेंदुए के देखे जाने की शिकायत की गयी थी।जिसके बाद बागडोगरा एलिफेंट स्क्वाड द्वारा चायबागान में एक पिंजड़ा लगाया गया।
शनिवार को उक्त पिंजड़े में तेंदुए की फंसे जाने की खबर से स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली।
वन विभाग के कर्मी जांच के बाद उक्त तेंदुए को जंगल मे छोड़ देगी।