चायबागान से महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला।
बिन्नागुरी;2 दिसम्बर:
बिन्नागुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत मोराघट चायबागान के 4 नं सेक्सन से एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मची हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बानरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।मृतका का नाम गीता शंशकार (52)है और वे बांस लाइन की निवासी है।
हालांकि कभी तक यह स्पष्ट नही हुआ है कि उक्त महिला की मौत कैसे हुई है।
बताया जा रहा है कि,सुबह काम करने गये श्रर्मिको ने उक्त महिला का शव लटकता हुआ पाया जिसके बाद बागान प्रबंधक को खबर दी गयी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।