चार महीने बाद खुला रजनी चायबागान।
राजगंज; 5 जनवरी:
चार महीने बाद राजगंज का रजनी चायबागान खुला।जिसके बाद 75 मजदूरों को रोजगार मिल है।सोमवार को मालिक पक्ष एवं मजदूरों के प्रतिनिधियो की उपस्थिति में मजदूरों ने काम किया।
उक्त चायबागान में प्रायः 75 मजदूर काम करते है।बहुत दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे।
मालिक और मजदूर नेताओ के बीच बढ़ती गरमा गर्मी के बाद बागान के मालिक पक्ष के द्वारा चायबागान को बंद करने का नोटिस 3 सितंबर को झूला दिया गया जिसके बाद से बागान बंद था।
जिसके बाद से मजदूरों ने माकपा मजदूर यूनियन का दामन छोड़ तृणमूल कांग्रेस चाय मजदूर का दामन थामा।
तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन और बागान के मालिक पक्ष के बीच वार्ता के बाद कल चायबागान को पुनः खोला गया जिसके बाद से श्रर्मिको के चेहरों पर खुशी लौट आयी।
बागान के मैनेजर संतोष राय ने कहा कि, मजदूरों के प्रतिनिधि के साथ बातचीत के बाद चाय बागान में पुनः काम शुरू किया गया है एवं मजदूरों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।