चोरी के सामान सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया गया।
फ़ांसीदेवा;24 नवम्बर:
मंगलवार की आधीरात को गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़ांसीदेवा पुलिस ने छापेमारी में चार लोगों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया साथ ही चोरी के सामान को भी जब्त किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम है,रंगापानी निवासी करण सिंह(20),राजू सिंह(22) और निर्मलजोत निवासी अमूल उरांव(30) और रशिक टाली(26) है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 3 बैटरी इन्वर्टर,4 गैस सिलेंडर,एक जेनरेटर,3 पम्प,3 स्मार्ट फोन सहित सोने और कांसे के कुछ घने बर्तन भी जब्त किया गया।
जब्त किए गये कुल सामान की।कीमत लगभग लाख रुपये से अधिक है।सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।