कोलकाता: डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुख्यमंत्री ई-स्कूटर से नवान्न जाते हुए।
बढ़ती ईंधन की कीमतों के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं।
वह गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर घर से नवान्न जा रही है।वह जिस स्कूटर पर बैठी हैं।,वह स्कूटर पूर्व मंत्री फ़रहाद हकीम जी चला रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मंत्री फिरहाद जी के स्कूटर के पीछे बैठ कर हाजरा जंक्शन से रवाना हुई।
उनके गले में एक बैनर भी नजर आया। साथ ही कई अन्य बाइक पर भी सुरक्षा गार्ड उनके साथ दिखे।
माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी कहती है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी को भयानक संकट में डाल दिया है। पेट्रोलियम उत्पादों की इस आसमान छूती कीमत के परिणामस्वरूप, आम लोगों को अपने दैनिक आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
आगे वो कहती है कि केंद्र सरकार की एक के बाद एक जनविरोधी नीति की कड़ी निंदा करते हैं।
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में तृणमूल कांग्रेस का आंदोलन आने वाले दिनों में तेज होगा।
ममता जी का कहना है कि आज इसी संधर्ब के विरोध में, वह घर से नाबन्न के लिए बैटरी से चलने वाले ई-स्कूटर की सवारी की।
इस अकल्पनीय मूल्य वृद्धि के विरोध में, मुख्यमंत्री जी ने सभी से, पार्टी की संबद्धता की परवाह किए बिना सड़कों पर उतरने का आग्रह किया हैं।