तृणमूल- भाजपा के राजनैतिक संघर्ष में 10 से अधिक कार्यकर्ता हुये घायल।
सिताई;6 दिसम्बर:
तृणमूल- भाजपा के राजनैतिक संघर्ष में 10 से अधिक कार्यकर्ता हुये घायल।संघर्ष के दौरान तकरीबन कई घरों को क्षति पहुंचा है।
तृणमूल और भाजपा के नेताओ ने एक दूसरे के खिलाफ लगाया गंभीर आरोप।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार “अब नही सहेंगे अन्याय” नारे के साथ एक जनसभा किया जाना था भाजपा युवा कार्यकर्ताओ द्वारा।
उक्त सभा मे भाजपा सांसद निशीथ प्रमाणिक, सायंतन बसु साथ ही कूचबिहार जिले के शीर्ष नेतृत्व सभा को सम्बोधित करने वाले थे।
लेकिन तभी सभा मे शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा हमला करने का आरोप लगा है ।जिस वजह से पलटवार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी हमला किया गया और उक्त संघर्ष से पूरे इलाके में।तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की खबर मिलते ही सिताई थाने से भरी पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश किया जाने लगा।
संघर्ष के विषय पर भाजपा जिला सभापति अजय साहा ने बताया कि ,तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सभा मे सम्मिलित होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और मारपीट की कोशिश की गयी, वही स्थानीय विधायक जगदीश वर्मा बासुनिया ने बताया कि भाजपा द्वारा अशान्ती फैलाने की कोशिश की जा रही है।