दिनहाटा: निर्वाचन से पहले भाजपा नेता का फंदे से लटकता शव बरामाद।
मतदान के दौरान भाजपा नेता के फंदे से लटकते शव की घटना से दिनहाटा में हड़कंप मच गया हैं।
मृतक भाजपा नेता का नाम अमित सरकार है। वह भाजपा के दिनहाटा शहर निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दिनहाटा में डाकबंगला पशु अस्पताल के बरामदे पर भाजपा नेता का शव फंदे से लटका देखा।
तद्पश्चात इसकी खबर दिनहाटा थाने को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची।
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस घटना का विरोध जताया हैं।
दिनहाटा एसडीपीओ अमित वर्मा, आईसी संजय दाओ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की।
इस बीच, भाजपा नेतृत्व, अप्राकृतिक मृत्यु के सिद्धांत को स्वीकार करने में अनिच्छुक है। उन्होंने दावा किया है कि अमित सरकार की हत्या कर दी गई और फिर उनके शव को फंदे से लटका दिया गया है।
–(MS)