सिलीगुड़ी:-वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य जी डटे हुए है चुनाव प्रचार मे।
गौरतलब है कि आज सिलीगुड़ी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य ने 24 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया।
आज अशोक भट्टाचार्य ने भरतनगर में चुनाव प्रचार किया।
उन्हें उम्मीद है कि उन्हें इस वार्ड से सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।
बता दें कि सिलीगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड पर वामपंथियों का कब्जा होने के बावजूद वर्तमान में इस वार्ड के को-ऑडिनेटर शंकर घोष भाजपा में शामिल हुए है।
अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि वार्ड के अभिभावक अन्य पार्टी में होने के बाद भी आम लोग वाम पार्टी के साथ है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर जीत किसकी होनी हैं।
–(MS)