हासीमारा;30 अक्टूबर:
हासीमारा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।मृतक की अनुमानित उम्र 40 वर्ष के करीब आंकी जा रही है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 48 नं एशियन हाइवे 9 नं इलाके में उक्त व्यक्ति का शव सड़क किनारे देखा गया जिसके बाद पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी गयी।
बक़द में पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नही हो सकी है।मृतक की पहचान हेतु अन्य थानों एव स्थानीय इलाको में पूछताछ की जा रही है बांकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।